पानीपत के कार शोरूम में लाखों की चोरी

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत के कार शोरूम में लाखों की चोरी


पानीपत, 06 अगस्त (हि.स.)। पानीपत के सेक्टर-29 स्थित टाटा कार शोरूम में अज्ञात चोरों ने शोरूम के अंदर बने एसी रूम का ताला तोड़कर दराज में रखे एक लाख 41 हजार से अधिक की नकदी और करीब 10 हजार रुपए मूल्य के चांदी के सिक्के चुरा लिए।

घटना का खुलासा सुबह उस वक्त हुआ जब शोरूम के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। शोरूम के जीएम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में कमलजीत ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से सेक्टर-25 स्थित आर्यमन ऑटोमोबाइल्स (टाटा शोरूम) में बतौर एडमिन कार्यरत हैं।

कमलजीत के अनुसार, मंगलवार की शाम को वह शोरूम को अच्छी तरह बंद करके अपने घर चले गए थे। अगले दिन बुधवार की सुबह जब वे शोरूम पहुंचे और अंदर गए, तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शोरूम में के अंदर दाखिल हुए और शोरूम के अंदर बने एसी रूम के दरवाजे का ताला तोड़ा और दराज खंगालकर उसमें रखी पूरी नकदी व चांदी के सिक्के समेटकर मौके से फरार हो गए। चोरों ने एक लाख 41 हजार नकद और दराज में रखे करीब 10 हजार की कीमत के चांदी के सिक्के चुरा कर फरार हो गए। थाना सेक्टर 29 पुलिस ने कमलजीत की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story