हिसार में हिट एंड रन में घायल दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में हिट एंड रन में घायल दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत


अदालत ने स्कॉरपियो

चला रही युवती की जमानत याचिका खारिज की

घटना के समय एक

युवक की मौके पर ही हो गई थी मौत

हिसार, 23 मई (हि.स.)।

शहर के डाबड़ा चौक पुल पर पिछले दिनों हुए हिट एंड रन मामले में घायल दूसरे फूड डिलीवरी

बॉय आजाद नगर निवासी सुरेंद्र की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। सुरेंद्र पिछले करीब

आठ दिनों से एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था। पुलिस ने शनिवार

को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले इस हादसे में पटेल नगर

निवासी सचिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब इस मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर दो

हो गई है, जिससे केस और गंभीर हो गया है।

दूसरी ओर, स्कॉर्पियो

चला रही आरोपी युवती पारुल की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट

प्रथम श्रेणी चारू रावत की कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी युवती की जमानत याचिका खारिज

कर दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। आरोपी युवती

को पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया

था कि घटना के समय 13 मई की रात को आरोपी युवती बिना ड्राइविंग लाइसेंस के स्कॉर्पियो

चला रही थी। इसी आधार पर पीएलए चौकी पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य

धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था

जानकारी के अनुसार,

आरोपी युवती गुरुग्राम में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। पुलिस का जांच में पता

चला है कि युवती अर्बन एस्टेट क्षेत्र में स्कूटी पर पहुंची थी। वहां स्कूटी छोड़कर

वह अपने परिचित के साथ स्कॉर्पियो में सवार हुई। आरोप है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते

हुए उसने डाबड़ा चौक पुल के पास बाइक सवार दो फूड डिलीवरी बॉय सचिन और सुरेंद्र को

जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद दोनों युवक करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटते

चले गए। शुरुआत में स्कॉरपियो चालक को लेकर संशय बना रहा, लेकिन पुलिस ने करीब 15

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया

कि घटना के समय स्कॉर्पियो आरोपी युवती ही चला रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story