देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए जींद से शकूर बस्ती भेजा

WhatsApp Channel Join Now
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए जींद से शकूर बस्ती भेजा


देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए जींद से शकूर बस्ती भेजा


- हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रैक पर नियमित चलने का इंतजार हो रहा लंबा

जींद, 02 मई (हि.स.)। रेलवे जंक्शन स्थित हाइड्रोजन प्लांट से हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए दिल्ली स्थित शकूरबस्ती भेजा गया है। वहां से मरम्मत के बाद ट्रेन वापस जींद पहुंचेगी और इसके बाद ट्रेन के ट्रैक पर चलने की उम्मीद है। हाइड्रोजन ट्रेन के मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) व प्लांट में आरडब्ल्यूएस के निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया है।

गत 28 अप्रैल को सीसीआरएस जनक कुमार गर्ग अपने स्पेशल रेलवे कोच से हाइड्रोजन ट्रेन के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जांच की थी। हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है, जिसके आने का इंतजार है। वहीं 30 अप्रैल को जंक्शन स्थित हाइड्रोजन प्लांट का लखनऊ से आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभास दनसना ने निरीक्षण किया था।

उन्होंने प्लांट की तकनीकी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। यहां हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण और आपूर्ति प्रणाली को परखा गया। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि सभी उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं और कहीं भी कोई तकनीकी खामी नहीं रहे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। अब दोनों अधिकारियों के निरीक्षण के बाद अब ट्रेन को मरम्मत के लिए दिल्ली शकूरबस्ती भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story