हिसार : ऑल इंडिया लोहार ट्रस्ट ने 70 होनहारों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : ऑल इंडिया लोहार ट्रस्ट ने 70 होनहारों को किया सम्मानित


एमबीबीएस व आईआईटी में चयनित छात्रों का हुआ अभिनंदन

हिसार, 03 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षा के क्षेत्र

में समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया लोहार ट्रस्ट हरियाणा की ओर से

यहां की जाट धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन समारोह - 2026 का आयोजन

किया गया। कार्यक्रम को ऑर्बिटल अकादमी, पंचकूला एवऑल इंडिया लोहार ट्रस्ट हरियाणा

द्वारा प्रायोजित किया गया था। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 10वीं-12वीं में

60 प्रतिशत से अधिक अंक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, स्नातकोत्तर तथा दीनी तालीम

में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 70 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण

पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण-एमबीबीएस व आईआईटी

जैसे देश के सर्वोच्च संस्थानों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों का विशेष सम्मान

रहा। उनकी सफलता की कहानी ने उपस्थित सैंकड़ों बच्चों और अभिभावकों को खूब प्रेरित

किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की कोर कमेटी के सदस्यों ने कहा, बच्चों की प्रतिभा को पहचानना

और समय पर उनका हौसला बढ़ाना ही समाज की असली सेवा है। जब हमारा बच्चा हाथ में कलम

उठाएगा, तभी पूरे देश में लोहार समाज का नाम रोशन होगा। विशेष कैरियर मार्गदर्शन सत्र

में आरिफ सर द्वारा बच्चों को भविष्य के कैरियर विकल्पों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया

गया, जिसे सभी ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों में

गजब का उत्साह देखने को मिला। ट्रस्ट की ओर से सभी 70 सम्मानित विद्यार्थियों

और उनके माता-पिता को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760438 Articles

Share this story