जींद : ट्राले ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार निजी अस्पताल नर्सिंग आफिसर की मौत, मां व बेटा घायल

WhatsApp Channel Join Now
जींद : ट्राले ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार निजी अस्पताल नर्सिंग आफिसर की मौत, मां व बेटा घायल


जींद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। नरवाना स्थित सदर थाना के पास तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार निजी अस्पताल की नर्सिंग आफिसर की मौत हो गई। मृतका के साथ सवार उसकी सहेली और बेटा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बलराज नगर (कैथल) निवासी नर्सिंग आफिसर पलक (26) गांव खानपुर निवासी उसकी सहेली ममता, उसका बेटा तनिष्क (4) स्कूटी पर पूजा अर्चना के लिए गांव बनभौरी गई थी। साेमवार शाम को तीनों स्कूटी पर सवार होकर वापस कैथल लौट रहे थे। नरवाना के सदर थाना से आगे हिसार-चंडीगढ़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक ट्राले समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तीनो को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने पलक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतका के भाई रवि चौहान ने बताया कि पलक कैथल के निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती थी। सदर थाना पुलिस ने रवि की शिकायत पर फरार ट्राले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए सदर थाना के जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story