पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से गिरा प्रदेश का तापमान

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से गिरा प्रदेश का तापमान


कई क्षेत्रों में

हुई हल्की बूंदाबांदी, रोहतक रहा सबसे गर्म

हिसार, 23 मई (हि.स.)।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते तापमान में मामूली गिरावट आई है।

इसी प्रभाव के चलते प्रदेश के बहादुरगढ़, रोहतक व सिरसा सहित कई क्षेत्रों में हल्की

बूंदाबांदी भी हुई है लेकिन गर्मी का दौर फिर भी जारी है। शनिवार को भी रोहतक प्रदेश

का सबसे गर्म शहर रहा और अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार

को रोहतक का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री पर पहुंच गया था। हिसार का अधिकतम तापमान

42.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा।

मौसम विशेषज्ञों

का कहना है कि परिवर्तनशीन मौसम के चलते गर्मी से हल्की सी राहत मिली है लेकिन आने

वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। एचएयू के मौसम विज्ञान विभाग ने स्पष्ट किया है कि

अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने के बाद फिर से गर्मी तेज होने की संभावना

है। मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को गर्मी से

राहत नहीं मिल रही है।

हल्की राहत की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों

का कहना है कि शुक्रवार रात को बदले मौसम व शनिवार दिन में पूरा दिन हल्की बादलवाई

रहने व हवा चलने के कारण तापमान में मामूली गिरावट हुई है। पश्चिमी विक्षोभ तथा राजस्थान

के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में आंशिक बादलवाई,

धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

रविवार से फिर शुष्क

रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों

के अनुसार प्रदेश में 24 से 27 मई तक मौसम फिर से शुष्क और अत्यधिक गर्म रहने की संभावना

है। मौसम विभाग ने इन दिनों कई स्थानों पर हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव चलने का अलर्ट

जारी किया है। मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त

पानी पीने की सलाह दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story