हांसी : पराली कारोबारी की मेहनत पर दूसरी बार फिरा पानी, शरारती तत्वों ने 20 लाख का स्टॉक फूंक डाला

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : पराली कारोबारी की मेहनत पर दूसरी बार फिरा पानी, शरारती तत्वों ने 20 लाख का स्टॉक फूंक डाला


हांसी : पराली कारोबारी की मेहनत पर दूसरी बार फिरा पानी, शरारती तत्वों ने 20 लाख का स्टॉक फूंक डाला


सैनीपुरा में 120 क्विंटल पराली जलकर राख, 3 दिन पहले भी 35 क्विंटल पराली

को किया था आग के हवाले

एक महीने की कमाई और जमा पूंजी स्वाहा

हांसी, 25 नवंबर (हि.स.)। परिवार की जिम्मेदारी उठाने और रोजी-रोटी का सहारा

जुटाने के लिए शुरू किया पराली का कारोबार अब गांव सैनीपुरा निवासी भूपेंद्र के लिए

भारी आर्थिक संकट का कारण बन गया है। शरारती तत्वों ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार उसके

पराली के स्टॉक को आग के हवाले कर दिया। मंगलवार देर रात खेतों में जमा पराली पर तेल

छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे करीब 120 क्विंटल पराली जलकर राख हो गई। भूपेंद्र के अनुसार

इस बार करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पहले 22 नवंबर को भी उसके 35 क्विंटल

पराली के स्टॉक में आग लगा दी गई थी। लगातार दो घटनाओं में उसकी मेहनत और जमा पूंजी

तबाह हो गई।

भूपेंद्र पिछले करीब एक महीने से सिसाय, ढाणी पाल, सैनीपुरा सहित आसपास के

गांवों के किसानों से पराली खरीदकर उसका स्टॉक कर रहा था। उसने यह पराली राजस्थान में

सप्लाई करने की तैयारी की थी। इसके लिए उसने अपनी पूंजी लगाने के साथ दिन-रात मेहनत

की थी। मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने खेतों में जमा पराली पर तेल छिड़ककर आग लगा

दी। आग ने देखते ही देखते पूरे स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास

के क्षेत्र में दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। भूपेंद्र के अनुसार आगजनी में करीब

120 क्विंटल पराली नष्ट हो गई और उसे लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

भूपेंद्र ने बताया कि 22 नवंबर को भी उसके 35 क्विंटल पराली के स्टॉक में आग

लगा दी गई थी। उस घटना में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की पराली जल गई थी। वह अभी पहले

नुकसान से उबरने की कोशिश ही कर रहा था कि मंगलवार रात फिर उसके कारोबार को निशाना

बना लिया गया। इस बार नुकसान पहले से कई गुना अधिक है। घटनास्थल के पास ही 10 क्विंटल

पराली का एक अलग स्टॉक भी रखा हुआ था। मजदूरों की मदद से उसने समय रहते इसे वहां से

हटवा लिया, जिससे यह आग की चपेट में आने से बच गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story