जींद : गैस सिलेंडर न मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

WhatsApp Channel Join Now
जींद : गैस सिलेंडर न मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने लगाया जाम


जींद, 23 मार्च (हि.स.)। गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट गया और उन्हाेंने सोमवार को गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करवा जाम खुलवाया।

हुडा ग्राउंड में रसोई गैस सिलेंडरों की डिलीवरी लेने के लिए उपभोक्ता लाइनों में लग गई। काफी देर तक जब सिलेंडर नही मिले तो उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर पुलिस कालोनी के सामने जींद-गोहाना रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। जाम लगाए उपभोक्ताओं ने बताया कि वो पारस गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं। पिछले तीन दिन से गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं लेकिन स्पलाई न आने की बात कह कर उन्हें चलता कर दिया जाता है। अगर स्पलाई नही आती तो पर्ची क्यों काटी जा रही है। सोमवार को सुबह से वे लाइन में लगे हैं। अबतक गैस की स्पलाई नही आई है। उपभोक्ताओं के बिफरने की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और गैस एजेंसी के मैनेजर को मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने बताया कि सोमवार को स्पलाई आनी थी। कारणवश वह नही आ सकी। मंगलवार को सप्लाई आ जाएगी। समझाने के बाद उपभोक्ता शांत हो गए और मार्ग को खोल दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story