जींद : सरकार का मुख्य विजन शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा : बेदी

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सरकार का मुख्य विजन शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा : बेदी


जींद, 06 जून (हि.स.)। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य विजन शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा है। इसी पर मुख्य फौकस करते हुए शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण आंचाल में भी गुणवतायुक्त शिक्षा एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से निरंतर आधारभूत ढ़ांचा को मजबूत किया जा रहा है। आमजन को शांतिपूर्ण वातावरण में जीवन जीने का अवसर मिले इसके लिए सरकार द्वारा आपराधिक गतिविधियों के मामले में जीरो टोलरैंस की नीति अपनाई जा रही है और प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को नरवाना विधानसभाक्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द, दनौदा कलां तथा दबलैन में ग्रामीण सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के तीनों गांवों में करीब 27 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री में दनौदा गांव में प्रदेश की सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन कर नींव पत्थर रखा। वर्षों से लंबित इस सीएचसी के बनने से लोगों का अधुरा सपना साकार होगा। अढ़ाई एकड़ में बनने वाले इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च आएगी। तीन मंजिला इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड की क्षमता होगी और यह पूर्णत: वातानुकूलित भी होगा।

कैबिनेट मंत्री ने पंचायती राज के तहत 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की फिरनी और 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेत खलिहान योजना के तहत दो कच्चे रास्तों का भी शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने दनौदा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 43 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चार कमरों तथा गांव दबलैन के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 80 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का नींव पत्थर भी रखा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story