हिसार : बेरोजगारी व अपराध पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही प्रदेश सरकार : जयबीर भुक्कल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बेरोजगारी व अपराध पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही प्रदेश सरकार : जयबीर भुक्कल


युवाओं को रोजगार देने और नशे के बढ़ते जाल को रोकने के लिए सरकार ठोस कदम

उठाए

हिसार, 19 नवंबर (हि.स.)। सर्वजन समाज पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष जयबीर

भुक्कल ने हरियाणा में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों

पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने

कहा कि प्रदेश में युवाओं के सामने रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है। लाखों

युवा शिक्षित होने के बावजूद नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोजगार

के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने में विफल साबित हो रही है।

जयबीर भुक्कल ने गुरुवार काे कहा कि एक तरफ बेरोजगारी युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर

रही है, वहीं दूसरी तरफ नशे का बढ़ता प्रचलन और अपराध की घटनाएं प्रदेश की सामाजिक

व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। सरकार को इन समस्याओं से निपटने के

लिए केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने

कहा कि दूध-दही के खाने के लिए पहचाने जाने वाले हरियाणा को नशामुक्त बनाना समय की

सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, युवाओं के लिए रोजगार

के अवसर और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।

जयबीर भुक्कल ने कहा कि सर्वजन समाज पार्टी युवाओं के हितों की आवाज बुलंद

करती रहेगी और बेरोजगारी, नशे तथा अपराध जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती

रहेगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश व प्रदेश का भविष्य है और युवाओं की अनदेखी किसी

सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story