हिसार : महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन, सक्रिय व योग्य नेतृत्व की तलाश तेज

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन, सक्रिय व योग्य नेतृत्व की तलाश तेज


बूथ स्तर तक संगठन मजबूत

करने और सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर

हिसार में संगठन सृजन

अभियान के तहत बैठक आयोजित

हिसार, 18 सितंबर (हि.स.)।

महिला कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हिसार जिला महिला कांग्रेस के गठन के लिए

शुक्रवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के

लिए इच्छुक महिला कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए गए तथा संगठन की मौजूदा स्थिति, जमीनी

सक्रियता और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। हरियाणा

में महिला कांग्रेस के जिला स्तर पर नेतृत्व चयन के लिए पर्यवेक्षकों के माध्यम से

संवाद और आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।

बैठक में हिसार जिले

के लिए नियुक्त एआईएमसी महिला पर्यवेक्षक अंजय कुमारी का जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण

हिसार के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अंजय कुमारी

ने कहा कि जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया संबंधित कार्यकर्ताओं और

वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श तथा समिति की सहमति के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी। योग्य

एवं सक्रिय नेतृत्व के चयन के साथ सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व और संगठन की आवश्यकताओं

को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य महिला कांग्रेस

को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से

जोड़ने तथा सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां देने पर भी बैठक

में चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष बृजलाल

बहबलपुरिया ने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण

भूमिका निभाता है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जिले में सक्रिय और प्रभावी महिला

संगठन तैयार करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।

बैठक में महिला कांग्रेस

प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल सहरावत, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष जून,

केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा, आरजीपीआरएस प्रदेश सचिव कमलेश राय, महिला कांग्रेस

की पूर्व प्रदेश सचिव दिव्या धुंधवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा दुग्गल, महिला

नेत्री रुकेश पूनिया, सरोज श्योराण, सुदेश सोलंकी, पूजा बिश्नोई और सुनीता बिश्नोई

सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story