जींद : प्राथमिक स्कूल हरनामपुरा ने जिले में सबसे सुंदर स्कूल का खिताब जीत कर लहराया परचम

WhatsApp Channel Join Now
जींद : प्राथमिक स्कूल हरनामपुरा ने जिले में सबसे सुंदर स्कूल का खिताब जीत कर लहराया परचम


जींद, 18 अप्रैल (हि.स.)। कहते हैं कि ठान लो तो जीत है और मान लो तो हार है। कोई व्यक्ति या व्यक्ति, समूह जब किसी काम को करने की ठान लेता है तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरनामपुरा के स्टाफ ने गत वर्ष ही ठान लिया था कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरनामपुरा को सबसे सुंदर स्कूल का खिताब दिलवाना है।

इसके लिए पंचायत, स्टाफ सदस्य एवं ग्रामवासियों के सहयोग से पूरे विद्यालय में भवन को पेंट, सीसी टीवी कैमरे, पौधे, गमले, पार्क निर्माण, मुख्य इमारत एवं चारदिवारी पर पेंटिंग, मुख्य द्वार, स्टेज निर्माण, पूरे फर्नीचर सहित व्यवस्थित पुस्तकालय कबाड़ में पड़े बैंचों की मुरम्मत करवा कर उन पर बोर्ड व सनमाइका लगवा क र बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था की। कल्चरल एक्टीविटी के लिए बच्चों को अपने खर्च पर तैयार करके राष्ट्रीय स्तर तक का सफर, कचरा निपटान, सामान्य व शौचालय सफाई, जल प्रबंधन की व्यवस्था करना और सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में 400 अंकों में से जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए और एक लाख रुपये का इनाम जीता।

मुख्याध्यापक अनंतपाल नैन ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई। जिसके सदस्य जिला वन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रहे। कमेटी ने जिला जींद के सातों खंडों में प्रथम रहे। विद्यालयों का निरीक्षण किया तथा पाया कि जिले में उत्कृष्ट विद्यालय जो कि सभी मापदंडों पर खरा उतरा प्राथमिक स्कूल हरनामपुरा है। इसे मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान दिया। अब जब उसका परिणाम घोषित हुआ तो पूरा विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा।

मुख्याध्यापक अनंतपाल नैन ने बताया कि विद्यालय को सुंदर बनाने में मुख्य शिक्षक देवेंद्र मोर, विद्यालय स्टाफ, छात्रों, सरपंच, ग्राम पंचायत एवं सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा। जो टीम के रूप में सभी ने कार्य किया। उसका एक सुखद परिणाम मिला है। इस सफलता पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र श्योराण, उपमंडल अधिकारी जगदीश चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, सरपंच दिलबाग नैन, एसएमसी प्रधान राजेश एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की एवं बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story