रोहतक-जींद पैसेंजर गाड़ी से व्यक्ति का शव बरामद
जींद, 19 मई (हि.स.)। रोहतक से पानीपत वाया होकर जींद आने वाली ट्रेन में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शव की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
54049 रोहतक-जींद पैसेंजर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे जींद जंक्शन पहुंची।
इस दौरान यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी कि रेलगाड़ी की बोगी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास जांच की लेकिन मृतक के बारे में कोई सुराग नही लग सका। मृतक के पास से ऐसा कुछ बरामद भी नही हुआ कि जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। रेलवेे थाना के जांच अधिकारी कविता ने बताया कि शव की सूचना मिलते ही रेलगाड़ी में सर्च भी किया गया लेकिन मृतक से संबंधित कुछ बरामद नही हुआ है। मृतक व्यक्ति ने महरूम रंग की शर्ट, काले रंग की पेंट और स्पोर्टस के जूते पहने हुए हैं। मृतक के पास से उसकी शिनाख्त से संबंधित कोई भी कागजात नही मिले हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

