हिसार : मंडल स्तर तक सशक्त, प्रशिक्षित व समर्पित कार्यकर्ता तैयार करना ही प्रशिक्षण का उद्देश्य : सुरेन्द्र पूनिया
प्रशिक्षण से मिली
जानकारी से अपडेट हों कार्यकर्ता : सुरेन्द्र आर्य
भाजपा जिला कार्यालय
में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
हिसार, 20 फरवरी
(हि.स.)। भाजपा कार्यालय हिसार में प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के
अंतर्गत जिला अध्यक्ष डा. आशा खेदड़ की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। इसमे प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया व प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आर्य मुख्य
वक्ता रहे। सभी कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से किया गया
मुख्य वक्ता एवं
प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने शुक्रवार काे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता
प्रशिक्षण के माध्यम से ही नेता बनते है। समय-समय पर प्रशिक्षण लेकर कार्यकर्ता अपडेट
होता है। प्रशिक्षण हमारी रीढ़ है जिसकी महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण
कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। हमें मंडल स्तर तक सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित
कार्यकर्ता तैयार करना है।
मुख्य वक्ता प्रदेश
सचिव सुरेन्द्र आर्य ने कहा कि यह महा अभियान व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण की भावना
के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व
में ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता
प्रशिक्षण से मिली जानकारी से अपडेट होकर सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता
बनें, यही हमारा उद्देश्य है।
जिला अध्यक्ष डॉ.
आशा खेदड़ ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर बारे
जानकारी देते हुए हर पहलू पर विस्तारपूर्वक बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर
से समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर लगाने के फलस्वरूप ही हमारे कार्यकर्ता सशक्त, प्रशिक्षित
और समर्पित बने हैं।
जिला मीडिया प्रभारी
राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम से पहले प्रदेश महामंत्री सुुरेन्द्र पूनिया,
प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आर्य, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने
पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। उन्होंने
बताया कि जिले के सभी मंडलों में एक ही समयावधि में यह प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित
की जाएंगी। इसी के चलते 7 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरे देश में यह अभियान चरणबद्ध तरीके
से पूर्ण किया जाएगा।हरियाणा में करीब दो लाख कार्यकर्ताओं को पारशिक्षित किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

