हिसार : रीमा सोनी को विजयी बनाकर उकलाना की जनता ने दिया भाइचारे का संदेश : वजीर पूनिया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : रीमा सोनी को विजयी बनाकर उकलाना की जनता ने दिया भाइचारे का संदेश : वजीर पूनिया


उकलाना पालिका चुनाव केवल भाजपा नहीं बल्कि मुख्यमंत्री

व प्रभारी बने मंत्री की नैतिक हार

हिसार, 13 मई (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता

वजीर सिंह पूनिया ने उकलाना नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रीमा सोनी

की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा

कि उकलाना की जनता ने भाजपा व उसके नेताओं के तमाम झूठे वादों व दावों को झुठलाते हुए

अपना हित पहचानते हुए बेटी रीमा सोनी को जीताकर संदेश दे दिया है कि जनता अपना भला

व बुरा पहचानती है। उन्होंने कहा कि उकलाना की हार के साथ ही अब देश व प्रदेश में भाजपा

के पतन की शुरूआत हो जाएगी।

कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने बुधवार काे कहा कि नगरपालिका,

नगर परिषद व पंचायत के चुनाव आपसी भाइचारे के चुनाव होते हैं, जिसमें जनता अपने बीच

से विकास करवाने वाले व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनती है। उकलाना नगरपालिका चुनाव

भी भाइचारे का चुनाव था लेकिन सत्तारूढ़ दल ने इस चुनाव को सांसद व विधायक जैसा चुनाव

बना दिया। एक मंत्री की ड्यूटी लगाई गई, अन्य मंत्री, विधायक व सांसद प्रचार के लिए

आए और मुख्यमंत्री ने भी यहां आकर चुनावी सभा की लेकिन इसके बावजूद भाजपा को मुंह की

खानी पड़ी। वास्तव में देखा जाए तो उकलाना में हुई हार न केवल भाजपा उम्मीदवार की हार

है बल्कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रभारी बनाए गए कृष्ण बेदी की नैतिक हार है। ऐसे

में उन्हें भी इस हार की जिम्मेवारी लेेनी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story