जींद : जिला कारागार में बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
जींद : जिला कारागार में बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


जींद, 29 मई (हि.स.)। जिला कारागार में गुरूवार रात एक बंदी ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। जिसका ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मामुपुर दिल्ली निवासी तीर्थदास नशीले पदार्थ तस्करी के दो मामलों में जिला कारागार में विचाराधीन बंदी था। गुरूवार रात बाद तीर्थदास ने वार्ड में लेगे पंखे से पायजामे को फाड़ कर रस्सी बना फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

घटना की सूचना बंदी के परिजनों को भी दी गई। मृतक के खिलाफ वर्ष 2024 में सदर थाना जींद तथा वर्ष 2024 में शहर थाना में नशीले पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज है। जो कि अगस्त 2025 से जिला कारागार में विचाराधीन बंदी था। जिला कारागार अधिकारियों के अनुसार बंदी तीर्थदास मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जिसका इलाज भी चला हुआ था। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि जिला कारागार में बंदी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जिसकी जांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है। उन्ही की देखरेख मे बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story