जींद : महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या
जींद, 25 जून (हि.स.)। गांव भिड़ताना में गुरुवार को एक महिला ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और बिसरा जांच के लिए लैबोरट्री भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गांव भिड़ताना निवासी जितेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी भावना ने गुरुवार को अपने मकान में फांसी का फंदा लगा लिया। जिसका परिजनों का तुंरत पता चल गया। परिजनों द्वारा गंभीर हालात में महिला को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से मृतका के शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा मृतका का मायका पक्ष भी मौके पर पहुंच गया। मृतका के पिता गांव सोरखी निवासी आजाद ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने लगभग पांच साल पहले जितेंद्र से लव मैरिज की थी। इस दौरान भावना ने एक लड़की को जन्म दिया। जोकि अब दो वर्ष की है। उसकी बेटी ने यह कदम क्यों उठाया, जो उन्हें समझ नही आ रहा है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के शव का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के बिसरे को जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा गया है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा अमल में लाई जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

