जींद : महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
जींद : महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या


जींद, 25 मार्च (हि.स.)। जिले के गांव गढ़ी के निकट इंटर लॉकिग फैक्टरी में काम करने वाली महिला मजदूर ने कमरे में फांसी का फदां लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मोकमपुर, उत्तर प्रदेश निवासी हाल गढ़ी के निकट के इंटर लॉकिग फैक्टरी में मजदूरी करने वाले अतुल की 32 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी ने बुधवार को संदिग्ध हालात में फांसी का फंदा लगा लिया। अतुल फैक्टरी के निकट कमरा लेकर परिवार समेत रह रहा था। घटना का उस समय पता चला, जब उनके बच्चों ने शोर मचाया। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। मायका पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल यह पता नही चल पाया है कि महिला ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या क्यों की है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story