जींद : दिल्ली-कटरा नेशनल हाइवे पर हादसे मे ट्रक चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : दिल्ली-कटरा नेशनल हाइवे पर हादसे मे ट्रक चालक की मौत


जींद, 20 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली-कटरा नेशनल हाइवे पर गांव कालवा के निकट ट्रक को किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। गुरुवार काे पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी रही।

गांव कालवा के निकट बुधवार देर रात दिल्ली-जम्मू कटरा नेशनल हाइवे पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने पंजाब नंबर के एक ट्रक को टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दूसरा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक की शिनाख्त न होने के कारण शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह मे रखवा दिया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त को लेकर संबंधित थाना क्षेत्रों में सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस ने फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story