जींद : हांसी ब्रांच नहर में डूबने से वृद्ध की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हांसी ब्रांच नहर में डूबने से वृद्ध की मौत


जींद, 21 मई (हि.स.)। हांसी ब्रांच नहर में गिर कर डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नहर से निकाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। तेलियान मोहल्ला निवासी दर्शन लाल (54) दोपहर बाद हर रोज की भांति ताश खेलने बुजुर्गों के पास जा रह था। मीट मार्केट हांसी ब्राच नहर पर बनी घोड़ा पुली को पार कर रहा था तो वह नहर में गिर गया। उस दौरान किसी का ध्यान उस तरफ नही गया। वह पानी मे डूब गया और बहता हुआ रेलवे पुल के पास पहुंच कर अटक गया। वहां पर नहा रहे लोगों का ध्यान पानी में अटके शव पर पड़ा। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान भी परिजनों ने कर ली। मृतक के बेटे गौरव ने बताया कि उसके पिता को मिर्गी के दौरे आते थे। वह बुजुर्गों के पास ताश खेलने जाते थे। उन्होंने आशंका जताई कि घोड़ा पुली को पार करते समय उसके पिता को दौरा पड़ा है और वे नहर मे गिर गए। जिसके चलते उसके पिता की मौत हुई है। शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टममार्टम करा परिजनों को सांैप दिया। गुरूवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक की नहर में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story