जींद : अनपढ़ महिला के नाम पर क्रेडिट कार्ड से निकलवाया लोन

WhatsApp Channel Join Now
जींद : अनपढ़ महिला के नाम पर क्रेडिट कार्ड से निकलवाया लोन


जींद, 21 अगस्त (हि.स.)। एक बैंक कर्मी द्वारा अनपढ़ महिला उपभोक्ता के नाम से क्रेडिट लेकर 80 हजार रुपये का लोन लेकर हड़प लिया। पुलिस ने बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

गांव रायचंदवाला निवासी रणजीत कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अनपढ़ महिला है और अलेवा एचडीएसफसी बैंक की उपभोक्ता है।

वह कार्यवश रुपये निकलवाने के लिए बैंक गई थी। उसे पता चला कि उसके खाते से 9500 रुपये तथा 2100 रुपये लाडो लक्ष्मी की राशि के रुपये कटे हुए थे। जब उसने बैंक अधिकारियों से पूछताछ की पता चला कि बैंक कर्मी गांव नचार निवासी विक्रम ने उसके नाम से क्रेडिट कार्ड जारी करवाया हुआ है। जिसने उस पर 80 हजार रुपये का लोन लिया हुआ है।

आरोपित ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उसके नाम से क्रेडिट कार्ड जारी करवाया है। फिर उस पर लौन ले लिया है। खाते से किश्त राशि कटने का मैसेज उसके पास न आए, इसके लिए आरोपित ने उसके बैंक खाते मे अपना मोबाइल नंबर डलवा दिया था।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए अलेवा थाना के जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि पुलिस ने रणजीत कुमारी की शिकायत पर बैंक कर्मी विक्रम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story