जींद : होटल मालिक को जरनेटर बेचने के नाम पर लाखों की ठगी

WhatsApp Channel Join Now
जींद : होटल मालिक को जरनेटर बेचने के नाम पर लाखों की ठगी


जींद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। होटल मालिक को जरनेटर बेचने का झांसा देकर छह लाख 92 हजार रुपये ठगने पर पर होटल मालिक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल मालिक जतिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सब्जी मंडी के निकट होटल है। उसे होटल के लिए 58.5 केवी जरनेटर की जरूरत थी। जिसके लिए उसने नार्दन कंटीलेसी हिसार रोड़ रोहतक के राजन अरोड़ा से फोन पर बात हुई। जिसने जरनेटर के रेट्स में जल्द इजाफा होने की बात कही। उसने जल्द छह लाख 92 हजार 150 रुपये जमा करवाने के लिए कहा। उसने अपने खाते से राशि आरोपित के खाते में जमा करवा दी। आरोपित ने दस दिन में जरनेटर देने की बात कही। बावजूद इसके जरनेटर नहीं पहुंचा।

आरोपित कोई न कोई बहाना बना कर आगे समय देता रहा। इस प्रकार से आरोपित ने डेढ़ महीना निकाल दिया। आरोपित ने उसे जरनेटर नहीं दिया। आरोपित ने राशि भी नहीं लौटाई। जब उसने आरोपित पर दबाव बनाया तो उसने राशि या जरनेटर देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने होटल मालिक जतिन की शिकायत पर आरोपित राजन अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि जरनेटर बेचने का झांसा देकर राशि हड़पने की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story