जींद :जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर ट्रक से 14 गाय व बैल बरामद

WhatsApp Channel Join Now
जींद :जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर ट्रक से 14 गाय व बैल बरामद


जीद, 28 नवंबर (हि.स.)। गौरक्षा दल ने जामनी के निकट दिल्ली -कटरा नेशनल हाईवे पर आईसर ट्रक को काबू कर उसमें से 14 गाय तथा बैलों को बरामद किया है। बैल तथा गायों को तस्करी कर पलवल ले जाया जा रहा था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ पशु क्रुरूता, गो संवर्धन अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरक्षा दल के सदस्य गांव डालमवाला निवासी पुनीत के नेतृत्व मे गांव जामनी के निकट दिल्ली -कटरा नेशनल हाईवे बीती रात वाहनों पर नजर रखे हुए थे। उसी दौरान गांव जामनी के निकट पुल पर पंजाब की तरफ से आ रहे आईसर ट्रक को रूकवाया। जब ट्रक पर लगे तिरपाल को हटाया गया तो उसमें 14 गाय तथा बैल ठूस- ठूस कर भरे मिले। क्षमता से अधिक भरे जाने के कारण अधिकाश गौवंश के हालात दयनीय हो चूकी थी। गौरक्षकों ने पुलिस को बुला कर गाय तथा बैलों से भरे ट्रक तथा उसके चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक की पहचान गांव जयरामपुर यूपी निवासी अमन के रूप मे हुई। जिसने बताया कि वह गौवंश को तस्करी कर पलवल ले जा रहा था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पुनीत की शिकायत पर ट्रक चालक अमन के खिलाफ पशु क्रुरूता, गो संवर्धन अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी सुखदेव सिह ने बताया कि ट्रक से बरामद गौवंश को गोशाला में छोड़ दिया गया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story