जींद : फोरेस्ट विभाग के गार्ड ने जहर निगल की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
जींद : फोरेस्ट विभाग के गार्ड ने जहर निगल की आत्महत्या


जींद, 10 अक्टूबर (हि.स.)। फोरेस्ट विभाग के गार्ड द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने पर शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर डीएफओ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि जिला फोरेस्ट ऑफिसर की प्रताडऩा से परेशान होकर कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रतन कालोनी निवासी 35 वर्षीय करण फोरेस्ट विभाग में गार्ड के पद पर डूयटीरत था। जिसने गत आठ अक्टूबर को अपने आवास पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों द्वारा उस नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसके पति को भिवानी डीएफओ पवन ग्रोवर प्रताडि़त करता था। उसका पति कर्ण अक्सर उसे परेशान करने के बारे में बताता था।

उसके पति को नौकरी खोने की धमकी दी जाती थी। जिस से परेशान होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। शहर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता की शिकायत पर डीएफओ पवन ग्रोवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शहर थाना के जांच अधिकारी भगवत दयाल ने बताया कि मृतक की पत्नी ने डीएफओ पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story