जींद :शादी से पहले युवती छह लाख की नकदी व जेवरात के साथ गायब

WhatsApp Channel Join Now

जींद, 26 नवंबर (हि.स.)। गावं बिघाना से युवती के छह लाख रूपए की नकदी तथा पांच तोले सोने के जेवरात लेकर गायब हो गई। परिजनों ने युवती की शादी तय की हुई थी। अलेवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ अपहरण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय सहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव बिघाना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि उसने अपनी लडक़ी की शादी दिसबर माह मे तय की हुई थी। गत 23 नवबर रात को उसकी बेटी घर से गायब हो गई। इसके इलावा उसके घर से छह लाख रूपए की नगदी तथा पांच तोले सोना के जेवरात भी गायब थे। जो उसने लडक़ी की शादी के लिए रखे हुए थे। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दिल्ली निवासी प्रशांत उसकी बेटी को नगदी तथा जेवरात के साथ बहला फुसला कर ले गया है। अलेवा थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर प्रशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाना के जांच अधिकारी सुरेश ने गुरुवार को बताया कि व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story