जींद : महिला की हत्या कर दिनदहाड़े हत्या कर पौने नौ लाख की नगदी तथा जेवरात लूटे

WhatsApp Channel Join Now
जींद : महिला की हत्या कर दिनदहाड़े हत्या कर पौने नौ लाख की नगदी तथा जेवरात लूटे


जींद, 17 नवंबर (हि.स.)। जुलाना खंड के गांव फतेहगढ़ में एक महिला की हत्या कर लगभग पौन नौ लाख रुपये की नगदी तथा सोने व चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मंगलवार काे मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव फतेहगढ़ छाना निवासी रिषीराम की 43 वर्षीय पत्नी सुमन की सोमवार को मौत हो गई। घटना का उस समय पता चला जब शाम को उसका पति तथा बेटा जुलाना से घर वापस लौटे। सुमन बेड पर पड़ी मिली। परिजन सुमन को जुलाना नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शुरू में सुमन की मौत को इत्तफाकिया समझा। जब अतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी तो उसके गले पर निशान दिखाई दिया। जिस पर परिजनों को सुमन की मौत पर संदेह हुआ। जब उन्होंने मकान को संभाला तो अलमारी खुली हुई थी। अलमारी से 8.70 लाख रुपये की नगदी तथा सोना चांदी के जेवरात गायब थे। जिससे साफ था कि महिला की हत्या गला दबा कर की गई है।

मृतका बेटे सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई गुरूग्राम में काम करता है, जबकि वह अपने पिता के साथ के जुलाना दुकान पर गया हुआ था। शाम को घर लौटे तो मां बेड पर मृत पड़ी हुई थी। गला दबाने का निशान था। घर से आठ लाख 70 हजार रुपये की नगदी तथा जेवरात गायब थे। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने उसकी मां की हत्या कर लूटपाट को अंजाम दिया है। मंगलवार को जानकारी देते हुए जुलाना थाना प्रभारी कमल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के बेटे सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या, समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story