जींद: साइबर ठगों ने दो लोगों को लगाया छह लाख का चूना

WhatsApp Channel Join Now
जींद: साइबर ठगों ने दो लोगों को लगाया छह लाख का चूना


जींद: साइबर ठगों ने दो लोगों को लगाया छह लाख का चूना


जींद, 05 नवंबर (हि.स.)। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में पांच लाख 98 हजार 400 रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर गुरुवार काे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उचाना निवासी अनिल गुप्ता ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उचाना में ही ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। उसके पास पिछले कई दिनों से शेयर मार्केट में पैसे लगा मोटा मुनाफा कमाने के लिए फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले ने उसे एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उसने चार नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में चार लाख 98 हजार 400 रुपये निवेश कर दिए। उसके ऑनलाइन वालेट में काफी पैसे दिखाई देने लगे। जब उसने रुपये वापस निकालने की कोशिश की तो वह नही निकले। जब उसने आरोपितों के पास फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसे संदेह हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हो गई है। गुरूवार को साइबर थाना प्रभारी जगदीप ने बताया कि पुलिस ने अनिल गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खाते से गायब हुए एक लाख रुपये

अर्बन एस्टेट निवासी नीलम देवी ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक्सीस बैंक में खाता है। उसका मोबाइल नंबर उसके बैंक खाते से लिंक है। उसके मोबाइल पर दो नवंबर को एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। जब वह बैंक में गई तो उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से किसी ने एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। नीलम देवी ने कहा कि उसके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही उसके पास कोई ऐसा लिंक आया। जिसको उसने खोलकर देखा हो। इसके बावजूद उसके बैंक खाते से पैसे कट गए। साइबर थाना प्रभारी जगदीप ने कहा कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772739 Articles

Share this story