जींद : कंबाइन चालक की मौत, मृतक परिजनों ने लगाए पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप

WhatsApp Channel Join Now
जींद : कंबाइन चालक की मौत, मृतक परिजनों ने लगाए पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप


जींद, 05 नवंबर (हि.स.)। गांव कंडेला में कंबाइन चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक की पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुंडरी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के संगरूर जिले के गांव तुंगा निवासी जरनैल सिंह कंबाइन पर चालक के तौर पर काम करता था। गुरूवार को जरनैल सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना जींद तथा पुंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक जरनैल के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक की पत्नी गांव तुंगा निवासी मनप्रीत कौर ने पुंडरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति जरनैल सिंह कंबाइन पर चालक था। यह कंबाइन कंडेला गांव के लोगों की थी। वह अपने रिश्तेदारों के साथ पुंडरी में रहता था। कुछ दिन पहले कंडेला गांव के कुछ लोग उसके पति 40 वर्षीय जरनैल सिंह का अपहरण करके कंडेला गांव ले आए थे। पहले भी उसका पति कंडेला गांव की कंबाइन पर चालक का काम कर चुका है। अब उसने मना कर दिया था, इसके बावजूद उसका अपहरण किया गया। अब उन्हें सूचना दी गई कि उसके पति की मौत हो गई है। उसके पति के शव पर चोट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि कंडेला गांव के लोगों ने उसके पति का अपहरण करके पीट-पीटकर हत्या की है। सूचना पाकर पुंडरी थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुंडरी थाना के जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि जरनैल सिंह की हत्या हुई है या उसकी किसी अन्य कारण से मौत हुई है। फिलहाल मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772739 Articles

Share this story