जींद : पुलिस ने दो होटलों पर छापेमारी कर छह को किया काबू

WhatsApp Channel Join Now
जींद : पुलिस ने दो होटलों पर छापेमारी कर छह को किया काबू


जींद, 01 नवंबर (हि.स.)। उचाना के लितानी रोड तथा नरवाना रोड पर पुलिस ने दो होटलों में छापेमारी कर वेश्यावृति के तहत छह लोगों को काबू किया है। पुलिस ने होटल संचालकों समेत छह लोगों के खिलाफ वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

उचाना थाना पुलिस ने नरवाना रोड पर छापेमारी की। वहां पर भी फर्जी ग्राहक को भेजा गया। इशारा मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां पर दो महिलाएं मिली। जबकि रिसेप्शन पर सौदेबाजी करने वाले व्यक्ति की पहचान गांव डोहाना खेड़ा निवासी दिनेश के रूप में हुई। उचाना थाना पुलिस ने दिनेश के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, पुलिस को सूचना मिली थी कि उचाना के लितानी रोड पर होटल में बाहर से महिलाएं बुला कर वेश्यावृति करवाई जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बना कर होटल में भेजा। जिसके बाद इशारा मिलते ही पुलिस होटल में घुस गई। कमरों की तलाशी लेने पर तीन महिलओं को तीन लोगों के साथ संदिग्ध हालात में पाया गया।

तीनों महिलाएं दूसरे जिलों तथा राज्यों से थी। छापामार टीम ने होटल रिसेप्शन पर बैठे युवक तथा महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में पाए गए युवकों को काबू क कर लिया। पुलिस ने होटल संचालक रोहतक निवासी जितेंद्र, पूर्णिया (बिहार) निवासी अरविंद, गुलशन, नरवाना निवासी राकेश, रणबीर के खिलाफ के वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story