जींद: नाबालिग छात्राओं से अध्यापक ने की छेड़छाड़

WhatsApp Channel Join Now

जींद, 05 मई (हि.स.)। अलेवा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा पांचवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्राओं के अभिभावकों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त एक छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गांव के सरकारी स्कूल में पढती है। स्कूल जाते समय रोते हुए बेटी ने उसकी मां को बताया कि स्कूल में पढाने वाला एक अध्यापक काफी दिनों से बुरी नीयत से छेडख़ानी करता है। उसकी मां ने उसे यह बात मेरे को बताई। जिस पर स्कूल में आया तो मेरी लडक़ी स्कूल के कोने में बैठी हुई रोते मिली।

लड़की से पूछा तो उसने बताया कि उसका अध्यापक उसको गलत तरीके से छूता है। उसने यह बात प्राचार्या को बताई तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद पता किया तो मालूम हुआ कि अध्यापक ने एक दूसरी छात्रा के साथ भी छेड़छाड़ की है।

पुलिस ने अभिभावक की शिकायत पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ बुरी नियत से छेडख़ानी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर अलेवा थाना प्रभारी आत्मा राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिला के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने एक छात्रा के अभिभावक शिकायत पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ बुरी नियत से छेडख़ानी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story