जींद : पुलिस ईवीआर कर्मियों से की मारपीट, वर्दी फाड़ी

WhatsApp Channel Join Now
जींद : पुलिस ईवीआर कर्मियों से की मारपीट, वर्दी फाड़ी


जींद, 09 नवंबर (हि.स.)। सफीदो के वार्ड नंबर तीन में रविवार को जुआ खेलने की सूचना पाकर पहुंचे ईवीआर चालक तथा इंचार्ज के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज तथा मारपीट की। ईवीआर इंचार्ज की शिकायत पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने साेमवार काे दो युवकों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफीदों पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर तीन में दीपावली पर्व पर रविवार को कुछ लोग ताशों के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस की ईवीआर मौके पर पहुंच गई। जिसे देखकर जुआ खेल रहे लोग ताश तथा रुपयों को छोड़ कर भाग खड़े हुए। ईवीआर इंचार्ज ईएचसी सुखबीर तथा चालक ताश के पत्तों तथा रुपयों को समेटने लगे। उसी समय एक युवक ईवीआर कर्मियों से उलझ गया और शराब पिए हुए कह कर शोर मचा दिया। जिस पर आसपास की महिलाएं तथा लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पुलिसकर्मियों से गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फट गई। सूचना पाकर शहर थाना सफीदों प्रभारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पुलिस कर्मियों को छुड़वाया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने ईएचसी सुखबीर की शिकायत पर राहुल, मितु को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को जानकारी देते हुए शहर थाना सफीदों प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि फिलहाल दो लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story