जींद : अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवको की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवको की मौत


जींद, 04 नवंबर (हि.स.)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायतों पर फरार वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बिटानी निवासी 30 वर्षीय रविंद्र बाइक पर सवार होकर गांव हाट की तरफ जा रहा था। गांव हाट के निकट उसकी बाइक पराली से लोड खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। जिसमें रविद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। राहगीरों ने रविंद्र को सफीदों नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान रविंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुधवार को पुलिस ने मृतक के भाई संदीप की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

गांव सुंदरपुरा निवासी संदीप बाइक पर सवार होकर कार्यवश गाव धनौरी जा रहा था। गांव बेलरखां के निकट नरवाना-पटियाला मार्ग पर तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें संदीप घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने संदीप को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता दलबीर की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story