जींद : घर से खेत के लिए निकले किसान का शव मिला

WhatsApp Channel Join Now
जींद : घर से खेत के लिए निकले किसान का शव मिला


जींद, 28 नवंबर (हि.स.)। गांव ईगराह के निकट गड्डे में व्यक्ति का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। मृतक घर से खेत के लिए निकला था। सदर थाना पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव ईगराह निवासी सत्यवान बीती शाम घर से खेत के लिए निकला था। जो सुबह गांव के निकट रास्ते में गड्डे में मृत पाया गया।

मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं था। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा ले शव को नागरिक हस्पताल पहुंचाया।

मृतक के चचरे भाई मनीष ने बताया कि सत्यवान शाम को खेत के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। हांलाकि उसे तलाशा भी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से घटना के बारे में पता चला। आंशका जताई जा रही है कि रात को घर वापस लौटते समय सत्यवान रास्ते में गड्डे को नहीं देख पाया और वह उसमें गिर गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने कोई संदेह भी नहीं जताया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784674 Articles

Share this story