जींद: दवा के धोखे में जहर निगलने से महिला की मौत
जींद, 16 नवंबर (हि.स.)। गांव दिल्लूवाला में जहर से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सोमवार को इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव दिल्लूवाला निवासी अमित की पत्नी गुरप्रीत (22) को रविवार रात जहर के प्रभाव से शहर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान गुरप्रीत की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस तथा मृतका का मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया और हालातों को जायजा ले शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के पिता गांव मैसी माजरा (कुरूक्षेत्र) निवासी मेवा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी गुरप्रीत की शादी लगभग एक साल पहुले हुई थी। कुछ समय से गुरप्रीत बीमार चल रही थी। रविवार को गुरप्रीत ने दवा के धोखे में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते उसकी बेटी की मौत हो गई। अलेवा थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया और बिसरे को जांच के लिए लैबोरट्री भेज दिया है। अलेवा थाना के जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि मृतका पिता ने दवाई के धोखे में कोई जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है। फिलहाल इत्तफाकिया कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

