जींद : करंट लगने से सरिया बांधने वाले मजदूर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : करंट लगने से सरिया बांधने वाले मजदूर की मौत


जींद, 06 नवंबर (हि.स.)। कैथल रोड पर मकान का सरिया बांधते हुए करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैथल रोड स्थित राज नगर निवासी 54 वर्षीय अशोक कुमार मकानों व दुकानों का सरिया बांधने का काम करता था। शुक्रवार को अशोक कुमार अपने पड़ोसी के मकान का सरिया बांध रहा था। मकान के पास से ही बिजली के तार गुजर रहे थे। अशोक कुमार जब एक सरिये को हाथ में उठाने लगा तो अचानक उसका पांव फिसल गया और एक तरफ से सरिया ऊपर उठ गया। सरिया ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से छू गया, जिससे उसमें करंट आ गया।

करंट का झटका लगने से अशोक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। जिस पर आसपास काम कर रहे मकान पर मौजूद अन्य लोगों ने अशोक कुमार को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अशोक के बेटे सागर के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773352 Articles

Share this story