जींद : खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : खेत में पानी देने गए किसान की करंट लगने से मौत


जींद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। गांव खटकड़ खेत में पानी देने गए किसान की शनिवार को करंट लगाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का जींद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

गांव खटकड़ निवासी 48 वर्षीय राजेश शनिवार को खेत में पानी देने गया था। टयूबवैल से पानी देते समय वह करंट की चपेट में आ गया। जिस पर वह बेसुध हो गया। परिजनों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के बेटे साहिल ने बताया कि उसका पिता हर दिन की तरह ही शनिवार को भी खेत में पानी देने गए थे। उसी दौरान वह किसी नंगी तार से छू गए, जिससे उन्हें करंट का जोर का झटका लगा। आसपास काम कर रहे पड़ोसी किसानों ने उसके पिता को बेसुध हालात में नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766185 Articles

Share this story