जींद : तालाब में गिर कर डूबने से किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : तालाब में गिर कर डूबने से किसान की मौत


जींद, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जुलाना खंड के गांव लिजवाना कलां में सोमवार रात एक व्यक्ति की तालाब में गिर कर डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को तालाब से निकाल नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने मंगलवार को इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव लिजवाना कलां निवासी कर्मवीर (60) सोमवार को खेत में गया हुआ था। रात को तलाब के निकट से गुजरने के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह तालाब में गिर कर डूब गया। हालांकि घटना का उसी समय पता चल गया था। लोगों द्वारा तालाब में सर्च अभियान चलाया गया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्त के बाद कर्मवीर को तालाब से बाहर निकाल सीएचसी जुलाना पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के दत्तक पुत्र जयदेव ने बताया कि जयवीर ने शादी नही की थी। उसे गोद लिया हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को कर्मवीर के शव का नागरिक अस्पताल मे पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story