हरियाणा रोडवेज के 43 चालक पदोन्नत होकर बने यार्ड मास्टर, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणा रोडवेज के 43 चालक पदोन्नत होकर बने यार्ड मास्टर, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू


हिसार के अजमेर सिंह और राजबीर सिंह सहित प्रदेशभर

के चालकों को मिला लाभ

परिवहन विभाग ने जारी की पदोन्नति सूची

हिसार, 06 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा रोडवेज के

43 चालकों को पदोन्नति देकर यार्ड मास्टर बनाया गया है। परिवहन विभाग के महानिदेशक

निखिल गजराज की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नति आदेश

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को वेतनमान 9300-34800 रुपये

तथा 3600 रुपये ग्रेड पे (अब एफपीएल-6) दिया जाएगा।

जारी सूची के अनुसार हिसार डिपो में तैनात अजमेर

सिंह और राजबीर सिंह को भी पदोन्नति का लाभ मिला है। प्रदेश के विभिन्न डिपो में कार्यरत

चालकों को इस सूची में शामिल किया गया है। इनमें भिवानी, करनाल, पानीपत, यमुनानगर,

जींद, झज्जर, कैथल, चरखी दादरी, दिल्ली, रोहतक, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र,

पलवल, रेवाड़ी, नूंह और पंचकूला सहित अन्य स्थानों पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं।

आदेश में पदोन्नति को कुछ शर्तों के अधीन रखा

गया है। कर्मचारियों के खिलाफ निर्धारित नियमों के तहत कोई लंबित चार्जशीट, न्यायालय

मामला या सतर्कता जांच नहीं होनी चाहिए। पदोन्नत कर्मचारियों को नए पद पर कार्यभार

संभालने के बाद एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि

पदोन्नत कर्मचारियों के पदस्थापन के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। तब तक वे अपनी मौजूदा

ड्यूटी करते रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story