हिसार : झूठे नैरेटिव और निराधार आरोपों से जनता को गुमराह नहीं कर सकता विपक्ष : डॉ. कमल गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : झूठे नैरेटिव और निराधार आरोपों से जनता को गुमराह नहीं कर सकता विपक्ष : डॉ. कमल गुप्ता


पूर्व मंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय में सुनीं समस्याएं, संगठनात्मक विषयों

पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

हिसार, 02 नवंबर (हि.स.)। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने भाजपा जिला

कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से

बातचीत कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं

के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने

पर जोर दिया।

डॉ. कमल गुप्ता ने साेमवार काे कहा कि गत दिवस दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस एवं

उसके सहयोगी दलों द्वारा आयोजित रैली अपने दावों के अनुरूप प्रभाव छोड़ने में विफल

रही। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से जनता के बीच कोई विश्वसनीय संदेश पहुंचने

की संभावना कम है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल सत्ता प्राप्ति की लालसा में यह भ्रम पाले

हुए हैं कि देश में अराजकता का माहौल बनाकर और झूठा नैरेटिव गढ़कर जनता का विश्वास

हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि झूठे और मनगढ़ंत नारों का कोई आधार नहीं होता। चुनाव

में हार मिलने पर कभी ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं तो कभी एसआईआर जैसे विषयों को लेकर

भ्रम फैलाने का प्रयास किया जाता है।

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि विपक्ष को निराधार आरोप लगाकर 'वोट चोरी' का मुद्दा

उठाने और सत्ता प्राप्ति के दिवास्वप्न देखने के बजाय जनता के हितों से जुड़े सकारात्मक

मुद्दों पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक है और विकास, सुशासन

तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को महत्व देती है। इस अवसर पर जिला कार्यालय प्रमुख

सुरेंद्र सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को भाजपा की विचारधारा से संबंधित

पांच पुस्तकों का सेट भेंट किया।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह सैनी, लोकेश असीजा, कृष्ण बिश्नोई, सतपाल शर्मा,

उमेद खन्ना, अनुज जैन, प्रोमिला पूनिया, धर्म सिंह खटकड़, अनिल गोदारा, कुलदीप डेलू

और सतीश महता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771213 Articles

Share this story