हिसार : कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगी नई कार्यकारिणी : राजकुमार चौहान
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की नई डिपो कमेटी का स्वागत
डेढ़ साल पवन व इसके बाद राजकुमार चौहान संभालेंगे डिपो प्रधान की जिम्मेदारी
हिसार, 09 अक्टूबर (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ एवं ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट
वर्कर्स फेडरेशन से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में हिसार डिपो
की नई कमेटी का स्वागत किया गया। कर्मचारियोें ने नए पदाधिकारियों को उनके चयन की बधाई
दी।
हाल ही में सर्वसम्मति से हुए यूनियन के चुनाव के अनुसार पहले डेढ़ साल पवन प्रधान
पद की व इस अवधि के दौरान राजकुमार चौहान चेयरमैन पद की जिम्मेवारी संभालेंगे। इसके
बाद अगले डेढ़ साल के लिए राजकुमार चौहान प्रधान पद की व पवन चेयरमैन पद की जिम्मेवारी
संभालेंगे। राजकुमार चौहान डेढ़ साल तक हिसार डिपो के चेयरमैन के साथ-साथ राज्य उप
प्रधान की जिम्मेदारी भी संभालेंगे जबकि दयानंद सरसाना को डिपो का वरिष्ठ उप प्रधान
बनाया गया है। शिव कुमार श्योराण राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान रहेंगे। नई कमेटी में दिलबाग
लांबा को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
इसके अलावा राम दिया, पवन लोट, सुनील पंवार,
रवि, राहुल, राजेश शर्मा, मनोज चौहान, विकास और प्रदीप को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी
दी गई है। नई कमेटी के पदाधिकारियों का हिसार डिपो के कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस
दौरान दयानंद, संजय, मुकेश, विकास, संदीप, रघुवीर जोरा और सुरेंद्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता
मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नई कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत
करने और कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही।
इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन राजकुमार चौहान ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों
के हितों के लिए हर तरह के संघर्ष को तत्पर रहेगी। उन्होंने स्वागत करने व सहयोग देने
पर कर्मचारियों का आभार जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

