जींद : बस में सवार होकर उचाना पहुंचे विधायक

WhatsApp Channel Join Now
जींद : बस में सवार होकर उचाना पहुंचे विधायक


जींद, 15 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत को लेकर की गई अपील पर भाजपा उचाना विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री शुक्रवार को जींद बस स्टैंड से रोडवेज बस में सफर करके उचाना पालवां बस स्टैंड पहुंचे। यहां से ऑटो से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे। बस में उनके साथ मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, यशपाल कसूहन, निजी सचिव अशोक कुमार, गौरव अत्री सहित अन्य ने सफर किया।

उचाना विधाक देवेंद्र अत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो देशवासियों से आह्वान किया है, उसके समर्थन में जींद से बस में उचाना आना हुआ। हमारा दायित्व बनता है कि राष्ट्रहित में जो भी होगा उसमें आगे बढ़ेंगें। कोरोना जैसी महामारी को भी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हराया है। हम आश्वसत हैं पीएम नरेंद्र मोदी ने जो ईंधन बचाने की अपील करते हुए पेट्रोल, डीजल की जो बचत करनी है, उसको लेकर जो देशवासियों से आह्वान किया है उसमें आगे बढ़ेंगे। पूरा देश पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन कर रहा है। सभी उचाना के लोग पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन करते हुए वाहनों को प्रयोग न करें।

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक मिसाल पेश की है। पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई पीएम दो गाडिय़ों के साथ निकला हो। हमें पूरा विश्वास है जो ये लड़ाई है उसको हम जितेंगे। विधायक ने कहा कि यह सब नियमित रूप से होना चाहिए। साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। विधायक ने बस में यात्रियों से बातचीत की तो सब यात्री सीएम नायब सिंह सैनी के कार्यशैली से खुश नजर आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story