हिसार युवक से लूट, नकदी व मोटरसाइकिल छीन ले गए बदमाश

WhatsApp Channel Join Now
हिसार युवक से लूट, नकदी व मोटरसाइकिल छीन ले गए बदमाश


वारदात के दो घंटे बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों

को दबोचा

हिसार, 03 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के राजीव नगर

में बदमाशों ने एक युवक को रास्ते में रोककर उससे नकदी और मोटरसाइकिल छीन ली और फरार

हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और करीब दो घंटे

में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी राशि

और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी वशिष्ठ शनिवार काे किसी

काम से राजीव नगर गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे निशाना बनाया और लूट की वारदात

को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल

के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। तकनीकी जांच के आधार पर

पुलिस आरोपियों तक पहुंची और कार्रवाई करते हुए पटेल नगर निवासी जतिन उर्फ नकुल और

नैतिक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूटी गई पूरी नकदी

और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ

पहले भी लूट और स्नेचिंग के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story