हिसार में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार


अदालत ने आरोपी

को न्यायिक हिरासत में भेजा

हिसार, 28 मई (हि.स.)।

12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने महाबीर कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने

के मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान

शहर के ग्लोबल स्पेश निवासी जतिन के रूप में हुई है।

चौकी प्रभारी राकेश

ने गुरुवार काे बताया कि मुख्य सिपाही देवेंद्र ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को काबू किया।

इस संबंध में दाहिमा गांव निवासी सुभाष चन्द्र ने शिकायत दी थी कि वह महाबीर कॉलोनी

में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। गत दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने दफ्तर के बाहर

बैठे थे, तब अचानक 8-9 लड़कों ने लाठी-डंडों और गंडासी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके

से फरार हो गए। पीड़ित ने इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और जेल में बंद ललित उर्फ बल्लू

डागी व उसके साथियों का हाथ होने का शक जताया गया था, जिसमें जतिन व नरेश कुमार की

संलिप्तता की बात भी सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित

कार्रवाई की और आरोपी जतिन उर्फ अंकित को ग्लोबल स्पेस के नजदीक से काबू कर गिरफ्तार

कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जतिन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story