जींद : करंट लगने से मजदूर की मौत, हाईड्रा चालक पर मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : करंट लगने से मजदूर की मौत, हाईड्रा चालक पर मामला दर्ज


जीद, 27 नवंबर (हि.स.)। जुलाना देवरड़ फाटक के पास हाईड्रा से रेलवे लाइन उतारते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हाईड्रा चालक की लापरवाही के चलते व्यक्ति की मौत हुई है। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर हाईड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजनगर निवासी राजेश (40) जुलाना की देवरड़ फाटक के निकट ट्रक से हाईड्रा की सहायता से रेलवे लाइन उतरवा रहा था। उसी दौरान रेलवे लाइन का सिरा ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से छू गया। उस दौरान राजेश रेलवे लाइन के सिरे को पकड़े हुए था। जिससे राजेश को करेट का जोरदार झटका लगा और वह बेसुध होकर गिर गया। अन्य मजदूरों द्वारा उसे सीएचसी जुलाना ले जाया गया। जंहा चिकित्सको ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस तथा मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। मृतक के बेटे सुमित ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि हाईड्रा चालक रोहताश ने उसके पिता को रेलवे लाइन उतारने के नीचे खड़ा किया हुआ था। हाईड्रा से रेलवे लाइन चैन से बंधी हुई थी। उसी दौरान रेलवे लाइन का एक सिरा उपर से गुजर रही बिजली लाइन से छू गया। रेलवे लाइन का एक सिरा पकड़े उसके पिता को करेंट लगा।

सुमित ने आरोप लगाया कि हाईड्रा चालक रोहताश की लापरवाही के चलते उसके पिता राजेश की करेंट लगने से मौत हुई है। जुलाना थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर हाईड्रा चालक रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को जुलाना थाना के जांच अधिकारी ओमबीर ने बताया कि मृतक के बेटे ने हाईड्रा चालक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story