जींद : गली में होर्न बजाने पर व्यक्ति की हत्या के तीन आरोपित रिमांड पर

WhatsApp Channel Join Now
जींद : गली में होर्न बजाने पर व्यक्ति की हत्या के तीन आरोपित रिमांड पर


जींद, 03 नवंबर (हि.स.)। गांव बधाना में गत 30 अक्टूबर को गली में होर्न बजाने को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति की हत्या के मामले में थाना अलेवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थाना अलेवा प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव बधाना निवासी मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 30 अक्टूबर को गांव का ही रवि उसके भाई सोहन के घर के सामने से गुजरते समय बार-बार अपनी बाइक का होर्न बजा रहा था। जब इस बात का उसके भाई ने विरोध किया गया तो विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के रवि, दिनेश, रघुबीर, अमन, प्रवीण, चांदवीर, वजीर, कुलदीप और महिला बबली एकजुट होकर हथियारों के साथ आ गए। जिसने सोहन और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी, जैली और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घायल सोहन को परिजनों ने जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफ र कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान सोहन ने गत रविवार को दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के भाई मोहन की शिकायत पर एक महिला सहित नौ लोगों को नामजद कर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव बधाना निवासी रवि, दिनेश तथा वजीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से दिनेश और वजीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गयाद्ध जबकि मुख्य आरोपित रवि को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story