हिसार: बिजली के निजीकरण का फैसला तुरंत वापस ले भाजपा सरकार: वजीर सिंह पूनिया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार: बिजली के निजीकरण का फैसला तुरंत वापस ले भाजपा सरकार: वजीर सिंह पूनिया


हिसार, 22 अक्टूबर (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ऑल इंडिया राहुल गांधी

कांग्रेस कमेटी के सदस्य वजीर सिंह पूनिया ने बिजली के निजीकरण के फैसले का कड़ा विरोध

करते हुए भाजपा सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। गुरुवार काे उन्होंने कहा कि बिजली जैसी

बुनियादी सुविधा का निजीकरण करके सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग के परिवारों

की जेब पर डाका डालने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनविरोधी फैसले को किसी

भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।

वजीर सिंह पूनिया ने कहा कि पहले से ही कमरतोड़ महंगाई ने आम जनता की आर्थिक

स्थिति बिगाड़ रखी है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में

बिजली के निजीकरण का फैसला जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला साबित हो सकता है।

इससे बिजली की दरों में बढ़ोतरी और आम उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ने की आशंका है।

सरकार को जनता को राहत देने के बजाय उसकी मुश्किलें बढ़ाने वाले फैसलों से बचना चाहिए।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करके

जनता का विश्वास जीतने वाली भाजपा सत्ता में आने के बाद अपने वादों से मुकर जाती है।

आज महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध जैसे मुद्दों पर जनता परेशान है, लेकिन सरकार आम लोगों

को राहत देने के बजाय उन पर नए आर्थिक बोझ डालने में लगी हुई है।

वजीर सिंह पूनिया ने प्रदेश की जनता से अपील की कि बिजली के निजीकरण के खिलाफ

एकजुट होकर आवाज उठाएं, क्योंकि यह केवल किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज और

हर परिवार से जुड़ा मुद्दा है। बिजली की व्यवस्था जनहित को ध्यान में रखकर संचालित

होनी चाहिए, न कि मुनाफे को प्राथमिकता देकर। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी

किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है।

बिजली के निजीकरण के फैसले को वापस लेने तक कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। जरूरत

पड़ी तो सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक संघर्ष किया जाएगा। सरकार को जनभावनाओं का

सम्मान करते हुए इस फैसले को तुरंत रद्द करना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story