जींद : दो प्रतिष्ठानों से 288 लीटर घी व रिफाइंड ऑयल सीज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : दो प्रतिष्ठानों से 288 लीटर घी व रिफाइंड ऑयल सीज


जींद, 02 नवंबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में आमजन को बिना मिलावट के खाद्य पदार्थ मिले, इसे लेकर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को पिल्लूखेड़ा में दो स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने यहां 288 लीटर घी तथा रिफाइंड ऑयल को सीज किया है। टीम ने दोनों स्थानों से घी, रिफाइंड ऑयल के सैंपल भर कर जांच के लिए लैबारेटरी भेजे हंै। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि पिल्लूखेड़ा में दो प्रतिष्ठानों में घी तथा रिफाइंड आयल को तैयार किया जाता है। त्यौहारों का सीजन होने के कारण मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। जिसके आधार पर सोमवार जिला खाद्य एंव सुरक्षा अधिकारी डा. अमन प्रकाश के नेतृत्व मे टीम ने पिल्लूखेड़ा के श्री श्याम मिल्क फूड तथा तायल ट्रेडिंग पर दस्तक दी। जांच के दौरान श्री श्याम प्रोडेक्ट में 126 लीटर घी तथा 90 लीटर रिफाइंड संदिग्ध पाया गया। जिस पर टीम ने सैंपल लेकर उसे सीज कर दिया। जिसके बाद टीम ने तायल ट्रेडिंग पर दस्तक दी।

जहां पर 72 लीटर रिफाइंड ऑयल संदिग्ध पाया गया। टीम ने दोनों स्थानों से 288 लीटर घी तथा रिफाइंड ऑयल के सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया और सैंपलों को जांच के लिए लैबारेटरी भेज दिया है। वहीं टीम ने सोमवार दोपहर बाद जींद में मिठाई की दुकान से खोया बर्फी, रसगुल्ला के सैंपल भी भरे। आगामी कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अमनप्रकाश ढाका ने बताया कि त्यौहारों के सीजन में लोगों को साफ व सुथरे खाद्य पदार्थ मिलें, इसके को लेकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। मिलावट खोरों तथा घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story