जींद : हांसी ब्रांच नहर से भ्रूण बरामद

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हांसी ब्रांच नहर से भ्रूण बरामद


जींद, 14 अगस्त (हि.स.)। जींद के मध्य स्थित हांसी ब्रांच नहर से एक नवजात का भ्रूण बराम हुआ है। भ्रूण की सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहंची आौर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। जींद में कन्या भ्रूण मिलने की घटना से एक बार फिर कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर सामाजिक अपराध पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नहर पुल पर संबंधित थाना को भ्रूण की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जींद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची का भ्रूण बरामद हुआ है। भ्रूण की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नवजात बच्ची का भ्रूण नहर में कैसे पहुंचा और इसे यहां किसने फेंका, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। किसी मां ने अपना कुकृत्य छुपाने के लिए नवजात बच्ची के भ्रूण को नहर में फैंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story