जींद : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, सड़क पार कर रहे किसान की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, सड़क पार कर रहे किसान की मौत


जींद, 09 मई (हि.स.)। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव बिधराणा के निकट शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। किसान खेत में पानी देकर घर लौट रहा था।

सदर थाना नरवाना पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बिधराना निवासी रामपाल शुक्रवार रात खेत में पानी देकर पैदल घर लौट रहा था। जब वह हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे को पार कर रहा था तो उसी दौरान तेज र$फ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर देकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में रामपाल को नागरिक अस्पताल लाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे रमेश की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story