जींद : जहरीला पदार्थ निगलने से स्कूल सफाई कर्मी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : जहरीला पदार्थ निगलने से स्कूल सफाई कर्मी की मौत


जींद, 23 मई (हि.स.)। राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल के स्वीपर ने शनिवार को स्कूल में जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से बीमारी के चलते परेशान बताया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाबरी कालोनी निवासी 50 वर्षीय राजबीर राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्वीपर के पर डयूटीरत था। शनिवार को वह स्कूल में डयूटी पर पहुंचा था। जहां पर उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालात बिगडऩे पर परिजनों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजबीर पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। जिसके चलते वह काफी परेशानी से गुजर रहा था। शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story